रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट द्वारा छवि रंजन की बेल पिटीशन खारिज किए जाने के बाद लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका रद्द करने के आदेश को चुनौती देते हुए छवि रंजन ने जमानत याचिका दाखिल की है.दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।कोर्ट अब अगली सुनवाई 22 मई को करेगी। बता दें कि दोनों मामलों में छवि रंजन को अभियुक्त बनाया गया है. चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री के केस में उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की है.वहीं छवि रंजन की एक जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट में भी लंबित है.



