आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया ”झारखंड में हेमन्त सोरेन जी ने भ्रष्टाचार करने के लिये एक “अजब ग़ज़ब मॉडल” तैयार किया है…इसके तहत एक “सिंडिकेट” तैयार किया गया है, जिसमें कई अधिकारी शामिल है. ये अधिकारी सिंडिकेट का हिस्सा तभी बनते है जब ये हर शर्त पर सरकार के काले कारनामों में भागीदार बनने का भरोसा देते है. यह गेम “गिभ एंड टेक” की पालिसी पर काम करता है.अधिकारी को राज्य सरकार का संपूर्ण सरंक्षण मिलता है और बदले में अधिकारी को हर कमाई में हिस्सेदारी और फ़ुल पावर इंजॉय करने का मौक़ा मिलता है. वहीं सरकार को इसके बदले में एक बेहद ही भ्रष्ट अधिकारी मिलता है, जो हर क़ानून को तोड़ने जोड़ने में माहिर होता है…यह अधिकारी एक “सेटर” की भूमिका में सिंडिकेट के लिये काम करता है. यह गेम छह महीने-साल भर चलता है और फिर जब मीडिया, कोर्ट या केंद्रीय एजेंसिया भ्रष्ट अधिकार को एक्सपोज़ करती है, तो तुरंत जनता को गुमराह करने के लिए उस भ्रष्ट अधिकारी को एक और भ्रष्ट अधिकारी से “रिप्लेस” किया जाता है, जो पहले से बनी सिंडिकेट का हिस्सा था…और अपराध की यह कहानी ऐसे ही चलती रहती है…”



