आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राँची आगमन को लेकर सांसद संजय सेठ ने अरगोड़ा चौक पर उनके भव्य स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। जन-जन से संपर्क का आह्वान किया। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है।साथ ही सांसद ने नागरिकों से भी आग्रह किया कि हमसब अपने जनप्रिय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करें।सांसद ने कहा पीएम का भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर राँची आगमन अविस्मरणीय पल होगा। श्रद्धेय अटल जी ने झारखण्ड राज्य का गठन कराया था, आज पीएम श्री मोदी जी राँची आ रहे। राँचीवासी प्रधानमंत्री जी का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।बता दें की सांसद ने पीएम आगमन को लेकर पंडरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक किया। उनके स्वागत को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की।



