रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राँची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस समेत नौ नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिससे सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई। राँची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आज प्रधानमंत्री के मैं की बात को रांची सांसद संजय सेठ ने लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और नागरिक सादर राँची स्टेशन पर सूना .आज इसके शुभारंभ के अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ मुरी और चांडिल स्टेशन पर भी मौजूद रहे . संजय सेठ ने कहा झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की गौरवशाली संस्कृति और विरासत को जोड़ने का वाहक बनेगी वंदे भारत एक्सप्रेस। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच ने रेलवे को नई गति प्रदान की है। वंदे भारत के माध्यम से दोनों राज्यों के लोग और भी करीब आएंगे।माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतरने का कार्य रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के माध्यम से हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी और रेलमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं। मुझे विश्वास है यह ट्रेन झारखण्ड और बंगाल की यात्रा को और भी सुखद बनाएगी।
प्रधान मंत्री ने कहा कि आज शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में काफी सुधार होगा। कनेक्टिविटी के साथ-साथ पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और यात्रा में आसानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में लगने वाला समय कम से कम हो।प्रधान मंत्री ने कहा, “यह बुनियादी ढांचागत विकास 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खाता है और देश अब यही चाहता है।”नौ ट्रेनें 11 राज्यों – राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।“पिछले 9 वर्षों में, पीएम मोदी ने रेलवे प्रणाली को असाधारण रूप से बदल दिया है। आज रेलवे स्टेशन नई सुविधाओं के साथ साफ-सुथरे हैं, ”केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाने के समारोह में कहा।प्रधानमंत्री मोदी ने जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।



