सुब्रतो कप U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की बेटियों ने लगातार तीसरा मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह ,मंत्री मिथिलेश कुमार ने दी बधाई

0

सुब्रतो कप U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की बेटियों ने लगातार तीसरा मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।अपने तीसरे मैच में केरल को 7-0 के बड़े अंतर से हराया।झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर झारखंड की बेटियों को बधाई दी है ”सुब्रतो कप U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की बेटियों ने लगातार तीसरा मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।अपने तीसरे मैच में केरल को 7-0 के बड़े अंतर से हराया।पूरी टीम को ख़ूब बधाई।अगले मैचों में आप सब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन बनें…ऐसी शुभकामनाएँ।।”गौरतलब है कि 19 सितंबर, 2023 से प्रतिष्ठित सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का 62वां संस्करण शुरू हुआ .जूनियर गर्ल्स वर्ग में कुल 33 टीमें मैदान में हैं, जिन्हें आठ समूहों में विभाजित किया गया है .प्रत्येक समूह के विजेता क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। क्वार्टर फाइनल 24 सितंबर को खेला जाएगा और सेमीफाइनल अगले दिन खेला जाएगा। बालिका वर्ग का फाइनल 26 सितंबर को अंबेडकर स्टेडियम में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here