रामगढ़: बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ रामगढ़ जिला खनन पदाधिकारी ने कार्रवाई की है.बलसगरा रोड के पास से बलसगरा रोड के पास से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को उस समय जब्त कर लिया गया, जब वे अवैध बालू का खनन और परिवहन कर मांडू ले जा रहे थे.ट्रैक्टरों के चालकों को भी हिरासत में लिया गया।सभी संलिप्त लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है तथा संलिप्त लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किये जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी नीतीश कुमार गुप्ता ने गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे खनन निरीक्षक राहुल कुमार और पुलिस बल के साथ छापेमारी की.बलसगरा रोड पर ट्रैक्टर संख्या जेएच.बीडी-2730 एवं एक अन्य बिना नंबर का ट्रैक्टर बालू ले जाते पाया गया.ट्रैक्टर चालक सैनब महतो एवं उज्जवल कुमार से जब बालू के संबंध में जानकारी ली गयी तो बताया गया कि बालू का उठाव हजारीबाग के गिद्दी से किया गया था और मांडू निवासी राजू सिंह के यहां ले जाया जा रहा था.जब चालकों से कागजात की मांग की गई तो चालक बालू उठाव व परिवहन की कोई अनुमति नहीं दिखा सके।इसके बाद ट्रैक्टरों समेत बालू को जब्त कर मांडू थाने को सौंप दिया गया और ट्रैक्टर चालक सैनब महतो, मालिक उज्जवल सिंह और बालू कारोबारी राजू सिंह समेत सभी संलिप्त लोगों की पहचान की गयी.


