झारखंड में मॉनसून फिलहाल सक्रिय है और राज्य के अधिकतर जिले में बारिश देखने को मिल रही है. फिलहाल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है जो कि उड़ीसा के तटीय इलाकों में अधिक सक्रिय है.इसका भी असर झारखंड में देखने को मिल रहा हैं. मौसम विभाग कि माने तो आज ,10 सितंबर व 11 सितंबर को राज्य के अधिकतर जिले में हल्के मध्य दर्ज़े की बारिश के आसार हैं.बोकारो, धनबाद, देवघर, गुमला, गिरिडीह, हजारीबाग, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में भारी से भारी बारिश की आशंका है। बारिश के साथ वज्रपात व गर्जन कि भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस सम्बन्ध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड में मानसून पिछले 24 घंटे में काफी सक्रिय देखने को मिला। कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिला। बारिश की वजह से कई जिलों में मौसम काफी ठंडा रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया.



