झारखंड में मौसम बदलने के आसार, 28 अगस्त तक बारिश का अनुमान

0

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में मंगलवार से बदलाव के आसार हैं.कल से 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है.मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि धनबाद और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम बन रहा है.ऐसे में इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.इस चक्रवाती सिस्टम के कारण भारी बारिश की संभावना है.मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.28 अगस्त तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है.मौसम विभाग ने कहा है कि जैसे ही आंधी और बारिश हो, सतर्क और सावधान हो जाएं.किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें.पेड़ के नीचे न रहें.बिजली के खंभों से दूर रहें.किसान अपने खेतों में न जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.
बोकारो : 32.5, चतरा : 32.9, देवघर : 35.4, गढ़वा : 34.2, गिरिडीह : 33.4, गोड्डा : 36, गुमला : 33.1, हजारीबाग : 34.1, खूंटी : 31.7, लातेहार : 33.1, लोहरदगा : 33, पाकुड़ : 36.7, पलामू : 34.6, रामगढ़ : 30, रांची : 32.8, साहेबगंज : 34.1, सिमडेगा : 31.4, पश्चिमी सिंहभूम : 33.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here