मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्री बसंत सोरेन आज झारखंड विधानसभा के सदस्य डॉ स्टीफन मरांडी के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। वे उनके स्वास्थ्य और चल रहे उपचार से भी अवगत हुए। उन्होंने डॉ स्टीफन मरांडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।



