मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक मंत्रालय में हुई।आज सीएम ने प्रोजेक्ट भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमंडल स्तरीय अस्पतालों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, आयुष्मान योजना का लोगों द्वारा लाभ लेने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों को शीघ्र पूरा करने तथा नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने जैसे विभिन्न विषयों पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।सीएम ने कहा प्रमंडल स्तरीय अस्पतालों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने दिशा में कार्य करें। आयुष्मान योजना का लोगों द्वारा लाभ लेने में आने वाली कठिनाइयां दूर हो। निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों को जल्द पूरा करें।



