देवघर:शुक्रवार को डीसी ने जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत ठाढ़ीयारा पंचायत में राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा पेयजल, पंडाल में बैठने की व्यवस्था आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ बिजली, शौचालय सहित अन्य सभी तैयारियों को सुनिश्चित मानक के साथ पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।इसके अलावे डीसी ग्रामीणों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वालों बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए। साथ ही सभी बच्चों को साफ-सफाई के अलावा मोटे अनाज यथा रागी, मडवा, जौ, बाजरा आदि से बने खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक खाद्य पदार्थो में शामिल करने की बात कही।



