मणिपुर: हजारों की संख्या में आई भीड़ ने इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका पेट्रोल बम

0

गुरुवार देर रात इंफाल के कोंगबा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी, मणिपुर सरकार ने पुष्टि की।मणिपुर में हिंसा जारी रहने के बीच, 15 जून, गुरुवार की रात मणिपुर में 1,000 से अधिक लोगों की भीड़ द्वारा केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त सिंह इंफाल स्थित अपने घर में नहीं थे।इसके अलावा उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में भी दो घर फूंक दिए और तोड़फोड़ की…जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. अपने घर पर हुए हमले पर विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने कहा ”मैं कोच्ची में हूं और अपने राज्य (मणिपुर) में नहीं हूं। मैंने बड़ी मेहनत से अपना घर बनाया था। मेरे घर पर हमला होने पर मुझे दुख है और अपने राज्य के नागरिकों द्वारा ऐसे रवैये की अपेक्षा नहीं की थी। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here