रांची : 11 जून को शिक्षा सचिव के रवि कुमार द्वारा जारी आदेश में 14 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन इस आदेश में अब कुछ बदलाव कर दिए गए हैं। दरअसल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 11 जून में आंशिक संशोधन करते हुए झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 08 तक के बच्चों के लिए 17 जून तक बन्द रहेंगे एवं कक्षा 09 से 12 तक कि कक्षाएं 15 जून से पूर्व की भाँति संचालित होगी।



