Ranchi: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने अस्थायी रूप से दो लैंड पार्सल की संपत्ति अटैच की है। रांची भूमि घोटाला मामले में 74.39 करोड़ (वाणिज्यिक मूल्य), भूमि अभिलेखों की जालसाजी के माध्यम से सौंपा गया था। एक लैंड पार्सल का क्षेत्रफल 4.55 एकड़ है, जो बरियातू, रांची में है, जिसका वाणिज्यिक मूल्य 41.51 करोड़ रुपये है और दूसरे का बाजरा, रांची में 7.16 एकड़ है, जिसका वाणिज्यिक मूल्य 32.87 करोड़ रुपये है। इसपर भाजपा नेता मरांडी ने कहा ”कुछ याद है हेमंत सोरेन जी या डर के मारे पूरी याददाश्त चली गई? ये बजरा वाली वही ज़मीन है जहां आपने दो सौ-ढाई सौ पुलिस फ़ोर्स लगाकर, टेंट लगाकर दिन-रात जबरन क़ब्ज़ा करवाया था। पुलिस ने तो नीचता की हद पार कर इंट-पत्थर जोड़ने के काम तक में हाथ बँटाया था। इस ज़मीन महा घोटाले की ओर मेरी ओर से बार-बार ध्यान आकृष्ट करने के बाद भी आपने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो जनता को बताइये कि इतना बड़ा महापाप किसके कहने पर और किसके लिये किया और कराया गया था? अफ़सर और पुलिस को इस ज़मीन पर डकैती करने की हिम्मत किसने दी थी? ये तो आपको बताना ही होगा। सरकारी-ग़ैर सरकारी ज़मीन-जायदाद लूटकर क़ब्ज़ा करने की आपकी भूख के चलते लोगों की जो हाय लग रही है, लोगों की आह लग रही है, यही पाप आपकी सत्ता को रसातल में पहुँचा देगा। पब्लिक सब देख-समझ रही है। इंतज़ार करिये।”



