देवघर : पेयजल से जुड़ी समस्याओं का 72 घंटे में निदान करने का डीसी ने अधिकारियों को किया निर्देश जारी

0

Deoghar: TalkToDC कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी दस प्रखण्ड से सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों के अलावा कलस्टर लेवल फेडरेशन और विलेज ऑर्गेनाईजेशन की दीदियों से ऑनलाईन मुलाकात कर डीसी ने उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान पूर्व के टॉक टू डीसी कार्यक्रम में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निदेशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यक्रम में आने वाले फरियादियों से जुड़ी शिकायतों का ससमय निराकरण करें, अगर समस्याओं को निराकरण तय समय अनुरूप नहीं हो पाता है तो संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान राशन व पेंशन से जुड़े मामलों में त्रूटि का ऑन द स्पॉट निराकरण करते हुए लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया।इसके अलावे मोहनपुर प्रखण्ड के भिखना पंचायत अन्तर्गत बिजली के जर्जर तारों व आवश्यक उपकरणों को बदलने का निर्देश दिया गया। आगे जिले में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का 72 घंटे में निदान करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया, ताकि कार्य होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सके। साथ ही विभिन्न समस्याओं का निदान करने के अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत बुजूर्ग, विधवा, परित्यक्त, दिब्यांग लाभुकों को प्राथमिकता के आधार लाभान्वित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावे जिला स्तर पर प्रत्येक माह के 21 तारीख को सदर अस्पताल के परिसर में दिव्यांगजनों के सुविधा हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जाता है, जहां दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन व प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच प्रसारित करें, ताकि इस विशेष का लाभ जिले के दिव्यांगजन प्राप्त कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here