रांची: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रचार अभियान को लेकर 12 जून को पटना में होने वाली बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे.यह बैठक बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होने जा रही है. इस बैठक में देश भर के लगभग 20 गैर-भाजपा राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं.विपक्षी एकता को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हाल ही में रांची आए थे. 10 मई को हुई इस बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीतीश कुमार को संरक्षक बताया था.



