रिम्स की MRI मशीन खराब, निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की नहीं हो पाई MRI जाँच

0

रांची : आज रिम्स की MRI मशीन खराब होने के कारण निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की MRI जाँच नहीं हो पाई।हालांकि मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती पूजा सिंघल का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के HOD डॉ सुरेंद्र प्रसाद की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है। मालूम हो कि मंगलवार देर शाम पूजा सिंघल को सिर दर्द, चक्कर आने सहित अन्य परेशानियों की शिकायत के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रिम्स में भर्ती करवाया गया था। ज्ञात हो कि पिछले साल इसी महीने में यानी की मई के ही महीने में ईडी की टीम ने मनरेगा में घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। होटवार जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल कुछ समय के लिए पूजा सिंघल को बेटी के खराब स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी. जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद फिर से पूजा सिंघल को जेल भेज दिया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here