रांची समेत पूरे राज्य में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ एक साथ छापेमारी के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों से बालू और पत्थर लोड 309 वाहन बरामद किए गए.जिनमें बालू लोड 231 वाहन और पत्थर लोड 78 वाहन हैं साथ ही रांची से 15 लोगों समेत 39 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.मुख्य सचिव के आदेश पर पुलिस के वरीय अधिकारी शनिवार सुबह ही कार्रवाई करने में जुट गए थे. सभी जिलों में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर अभियान चलाया गया था .



