मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की माता श्रीमती विमला देवी का निधन हो गया है .मुख्यमंत्री ने आज श्रीमती विमला देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी .मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.



