अगले कुछ दिनों तक बारिश देगी गर्मी से राहत,बिजली को लेकर अलर्ट जारी

0

रांची: रांची समेत पूरे प्रदेश के मौसम ने पिछले दो दिनों से गर्मी से राहत पाई है. शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। ठंडी हवाएं चल रही हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में यह बदलाव अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा और अगले दो दिनों तक बारिश भी होगी. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मई में प्रदेश का तापमान बढ़ने वाला है. प्रदेश में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानी के अनुसार राज्य में बादल छाने के बाद फिर से मौसम के करवट लेने और पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है.विभाग के अनुसार प्रदेश में बने सिस्टम के कारण औसत बारिश का अनुमान है। इसके बावजूद जब मौसम साफ रहेगा तो सामान्य दिनों की तुलना में गर्मी अधिक रहेगी। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट ली. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई जिसके साथ तेज हवा भी चली।

इससे पारा गिरा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बीच रांची के इटकी और सोनाहातू में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रांची में तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरे.मौसम विभाग के अनुसार रांची में 14.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा गढ़वा, हजारीबाग, मेदिनीनगर, बोकारो में भी हल्की बारिश हुई। कोल्हान के साथ ही संताल और कोयलांचल में तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में बारिश की स्थिति की बात करें तो धुर्वा थाने के पास शाम को बारिश और तेज हवा के बीच एक पेड़ बाइक पर गिर गया. इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here