देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एक महिला खिलाड़ी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में बैडमिंटन कोच राहुल कुमार साह को निलंबित कर दिया है ।डीसी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट सुप्रिया भगत और अतिरिक्त निदेशक सामाजिक सुरक्षा सरिता भारती को मामले की जांच करने और आज रिपोर्ट देने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।महिला से अभद्र शब्द का उपयोग करते हुए Voice Recording सोशल मिडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है।



