श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को सेना के एक ट्रक में आग लगने से पांच जवानों की मौत हो गई.एक अधिकारी ने कहा कि वाहन में दोपहर करीब तीन बजे उस समय आग लग गई जब वह जिले की भीमबेर गली से सांगियट की ओर जा रहा था।आग लगने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कुछ लोगों को आशंका है कि बिजली गिरने के कारण आग लगी होगी।



