घर पर बिजली का काम करने इलेक्ट्रीशियन ने की लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार

0

Ranchi: दिनांक 07.04.2023 को पत्थर रोड मनीटोली डोरण्डा निवासी श्री सुरेश विजय के शिकायत पर डोरण्डा थाना काण्ड सं0 100 / 2023 दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अजीत नाम का इलेक्ट्रीशियन उनके घर बिजली का काम करने आया था। उस दिन उनके आलमीरा से करीब पाँच लाख रूपैया का सोने का आभूषण चोरी हो गया, जिसमें एक जोड़ा सोने का कंगन, एक सोने का चैन एवं पाँच सोने का अंगुठी थी। उस दिन से वह इलेक्ट्रीशियन अजीत कुमार भागा चल रहा है । दिनांक 08.04.2023 को जब इलेक्ट्रीशियन अजीत कुमार को डोरण्डा थाना बुलाया गया तथा गहन पुछताछ करने पर अपना अपराध कबुल कर लिया। उसके स्वीकारोक्ति बयान पर दिनांक 08.04.2023 की शाम उसके घर से एक जोड़ा सोने का कंगन, तथा एक सोने का चैन बरामद कर लिया गया तथा वह बताया कि सोने की अंगुठी को दाउदनगर औरंगाबाद बिहार में एक आभूषण दुकान में 23000 रूपैया में बेच दिया है। अभियुक्त अजीत कुमार उपाध्याय को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here