रांची: झारखंड पुलिस द्वारा NIA की वांटेड सूची में शामिल और पांच पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी 50 हजार इनामी कुख्यात नक्सली प्रदीप मंडल को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकरूहाट बाजार में 14 जून 2019 को पुलिस वाहन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला था साथ ही उनके हथियार 70 कारतूस, तीन इंसास और 10 मैगजीन भी लूट लिए थे। इसमें प्रदीप मंडल शामिल था। झारखंड पुलिस की एक टीम जब पश्चिम बंगाल से प्रदीप मंडल को लेकर रांची पहुंचेगी तो एनआईए की टीम भी उससे पूछताछ करेगी।



