दिनांक 17.03.2023 धुर्वा थानाक्षेत्र में रिंग रोड स्थित जगरानी पेट्रोल पम्प से एक शराब लोड 12 चक्का ट्रक संo PB 13AL 6531 को अपराधकर्मियों द्वारा लूटपाट कर गायब कर देने तथा चालक के साथ मारपीट एवं अपहरण करने की घटना होने की बात प्रकाश में आयी संबंधित ट्रक के चालक द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.03.23 को उक्त ट्रक को जगरानी पेट्रोल पम्प के पास खड़ा कर लड़की बाजी करने के लिए अपने पूर्व परिचित को फोन किये थे। पूर्व परिचित द्वारा एक व्यक्ति को भेजा गया, जो अपनी सफेद रंग के ब्रेजा कार में बैठाकर जबरन लावालौंग जंगल ले गया, जहां मारपीट कर गाड़ी से उतारकर दो व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया। वहाँ से अपराधकर्मी ब्रेजा कार से पुनः पेट्रोल पम्प गये, जहां ट्रक के खलासी से चालक की बात कराये। डर से चालक ने गाड़ी लेकर आने को कहा। दिनांक 15.03.23 को करीब 09 बजे खलासी के साथ दो व्यक्ति आये, जहां खलासी बोला कि वे लोग ट्रक को कहां ले गये. इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद अपराधकर्मी दोनो को चतरा छोड़ दिये। पुनः चालक और खलासी वहां से गया आये और गया से वापस रांची आकर घटनास्थल पहुँचे, जहां से अपनी ट्रक को गायब पाये। तदोपरान्त ट्रक के चालक एवं खलासी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया।
पीड़ित चालक जतिन के बयान पर धुर्वा थाना में कांड सं0 88 / 23 दिनांक 17.03.23, धारा 395/365 / 120बी भा० द०वि० दर्ज किया गया। कांड के उदभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रांची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा घटनास्थल से संकलित साक्ष्यों, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अमरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
संलिप्त अपराधकर्मी अमरेश कुमार द्वारा बताया गया कि अन्य पांच अपराधकर्मी के साथ दिनांक 14.03.23 को योजनानुसार पम्प से करीब दो-ढाई कि०मी० की दूरी पर पहुँचे, जहां अपराधकर्मी पवन और जुगल ने सभी को उतार दिया। थोड़ी देर बाद अपराधकर्मी पवन और जुगल अपने साथ कंटेनर गाड़ी के चालक को लेकर आये और अपने मोबाईल से कई लड़कियों का फोटो दिखाकर रात्रि बिताने की बात कहे। अपराधकर्मियों ने जबरन चालक को गाड़ी में बैठाकर लावालौंग जंगल में उतारकर पूर्व से खड़े दो व्यक्ति को सुपुर्द कर दिये। इसके बाद अपराधकर्मी वापस पेट्रोल पम्प पर पहुँचकर खलासी से चालक की बात कराकर ट्रक को रामगढ, हजारीबाग होते हुए पदमा लेकर गये। वहां ट्रक के खलासी को एक अपराधकर्मी के साथ उताकर सभी अपराधकर्मी ट्रक एवं ब्रेजा कार बरही की ओर ले गये। पुनः ब्रेजा कार से वापस आकर खलासी को गया जाने वाली बस में बैठाकर छोड़ दिये। अभियुक्त की निशानदेही पर लूटी गयी ट्रक को जी०टी० रोड बरही के पास से एवं लूटी गयी शराब को अपराधकर्मी विनोद कुमार राणा के मुर्गी फार्म हाउस के पास ग्राम गडलाटी, थाना बरही से जप्त किया गया है।



