टॉफ़ी,टी-शर्ट, सुनिधि चौहान प्रोग्राम मामले में ACB ने दोषियों पर FIR दर्ज करने की सरकार से मांगी अनुमति

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद 2016 में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के कार्यक्रम और स्कूली बच्चों के बीच टी-शर्ट, मिठाई व टॉफी वितरण के नाम पर हुए घोटाले की जांच ACB कर रही है। यह घोटाला रघुवर दास की सरकार का है। अब एक बार फिर मामले पर विधायक सरयू राय ने एक ट्वीट किया है जिसमें विधायक सरयू का कहना है कि मामले में एसीबी ने जाँच पूरा कर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की अनुमति सरकार से माँगा है। उनका यह भी कहना है कि हेमंत सोरेन के स्तर से अनुमति देने में अनावश्यक विलंब का कारण समझ से परे है। विधायक सरयू ने ट्वीट किया ”टॉफ़ी,टी-शर्ट, सुनिधि चौहान प्रोग्राम मामले में एसीबी ने जाँच पूरा कर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की अनुमति सरकार से माँगा है. @HemantSorenJMM के स्तर से अनुमति देने में अनावश्यक विलंब का कारण समझ से परे है, आख़िर माजरा क्या है?”

झारखंड स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए पाश्र्व गायिका सुनिधि चौहान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आर्चर्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कार्यक्रम के लिए 44 लाख 27 हजार 500 का कोटेशन दिया था. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में 9 नवंबर 2016 को हुई बैठक में दिए गए निर्देश पर राशि आवंटित की गई थी. इसके बावजूद इस कार्यक्रम पर 10 लाख 94 हजार 781 रुपए अलग से खर्च किए गए. इस मामले में सरकार की तरफ से बताया गया कि कलाकारों के ठहरने, भोजन, वाहन और एयर टिकट मद में लगभग 11 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हुए थे, जिसका भुगतान रांची के तत्कालीन उपायुक्त द्वारा किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here