ED रिमांड पर अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ आज से शुरू, किया जाएगा निलंबित

0

Questioning of Engineer Virendra Ram on ED remand will start from today, will be suspended

पूजा सिंघल से लेकर वीरेंद्र राम तक, झारखंड के भ्रष्ट्र अफसरों ने जो सैकड़ों-हजारों करोड़ लुटे हैं, उतने तो यहाँ के विधायक व मंत्री सोच भी नहीं सकते। ये पैसे उस गरीब व्यक्ति के विकास के लिए खर्च होने थे, जिसने इस नए राज्य के साथ, अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिमांड पर भेज दिया गया है। नौकरशाहों और नेताओं के करीबी माने जाने वाले वीरेद्र राम के पास 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली है।ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के लिए ईडी की विशेष न्यायालय से 10 दिनों की इजाजत मांगी गई थी। लेकिन ईडी को वीरेंद्र राम से पुछहटछ के लिए सिर्फ 5 की मौहलत दी गई है। रिमांड अवधि के दौरान वीरेंद्र राम के परिजन और उनके अधिवक्ता को रोज़ाना मुलाकात करने की इजाजत है। वहीँ आज वीरेंद्र राम को निलंबित कर दिया जाएगा।

Questioning of Engineer Virendra Ram on ED remand will start from today, will be suspended

इसे भी पढ़े : सानिया मिर्जा-शोएब मलिक तलाक की अफवाहों के लिए दोषी ठहराए जाने पर पाकिस्तानी अदाकारा आयशा उमर ने दी प्रतिक्रिया

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here