12वीं पास के लिए बम्पर भर्ती,महिला -पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

0

12 वी. पास अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। जो कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राजधानी में महिला सुरक्षा पर बनी टास्क फोर्स की 18वीं बैठक के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

योग्यताएं

उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

-ऑफिशियल वेबसाइट https://delhipolice.gov.in/ पर जाएं।
-होमपेज पर आपको “New Registration” का लिंक पर क्लिक करें।
-यहां एक नया पेज खुलेगा। इस पर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें।
-अब आवेदन करें।

आवेदन की तिथि

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन 2 मार्च 2023 से किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 होगी।
बता दें कि इसमें 3000 पद पुरुषों के लिए और 3000 महिलाओं के लिए होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here