तमिलनाडु के वयोवृद्ध भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन ने 18 फरवरी को रांची के राजभवन में झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली।झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में एक समारोह में 65 वर्षीय श्री राधाकृष्णन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।सीएम हेमंत सोरेन ने नए राजयपाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया ” झारखण्ड राज्य के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के लिए आदरणीय श्री सीपी राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।पूर्ण विश्वास है राज्य के सर्वांगीण विकास में आपका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।”



