Big Boss 6 की विनर और ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम उर्वशी ढोलकिया का हुआ कार ऐक्सीडेंट

0

Bigg Boss 6 winner and ‘Kasauti Zindagi Ki’ fame Urvashi Dholakia met with a car accident

प्रसिद्ध सोप ओपेरा अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया शनिवार को बाल-बाल बच गईं, जब मुंबई में उनकी कार को पीछे से एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया का एक्सीडेंट शनिवार को हुआ। दरअसल उर्वशी ढोलकिया एक शो की शूटिंग के लिए अपनी कार से मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की ओर जा रही थीं. तभी काशीमीरा इलाके में बच्चों से भरी स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ के सदस्य बाल-बाल बचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि उर्वशी ने स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है.हालांकि, सड़क हादसे में उर्वशी ढोलकिया को कोई गंभीर चोट लगने की जानकारी नहीं है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उर्वशी ढोलकिया को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. उर्वशी ढोलकिया के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनके फैंस सदमे में हैं।

उर्वशी ढोलकिया ने इन सीरियल्स में काम किया था
सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर शो बिग बॉस सीजन 6 की विनर रह चुकीं उर्वशी ढोलकिया ने अन्य टीवी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. इस दौरान उर्वशी ने ‘कसौटी जिंदगी की’, नागिन 6 और चंद्रकांता’ जैसे कई सीरियल शामिल किए हैं। हालांकि उर्वशी ढोलकिया को सबसे ज्यादा लाइमलाइट कसौटी जिंदगी में कोमोलिका के रोल से मिली थी.

Bigg Boss 6 winner and ‘Kasauti Zindagi Ki’ fame Urvashi Dholakia met with a car accident

इसे भी पढ़े : भाभी द्वारा डांसर सपना चौधरी और उनके परिवार पर दहेज़ का आरोप ,FIR दर्ज

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here