यूथ जोड़ो – बूथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया आयोजित

0

Youth Jodo – Booth Jodo program was organized

आज दिनांक 24/1/23 को झारखण्ड प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सत्यम सिंह जी के आदेशानुसार राँची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार विक्की के नेतृत्व में यूथ जोड़ो – बूथ जोड़ो कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस भवन राँची में आयोजित किया गया ॥कुमार विक्की के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा ॥सत्यम सिंह ने कहा की युवा कांग्रेस द्वारा देश में हो रहे लगातार आंदोलन इस बात का सबूत है कि लोगों का कांग्रेस पर भरोसा अडिग है एवं युवाओं को युवा कांग्रेस से जुड़ने के लिए लगातार लोग हमारे संपर्क में हैं एवं उन्होंने कहा कि अपने हक़ के लिए खुद लड़ना होगा ॥कुमार विक्की ने कहा की युवाओं को हर प्रखंड/पंचायत के बूथ को मज़बूत करेंगे ॥बूथ को मज़बूत करने के लिए हर प्रखंड में युवाओं की भागीदारी जरूरी है एवं युवाओं को उनका हक़ दिलाने में युवा कॉंग्रेस लगातार कार्यरत है ॥मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, महासचिव विनय सिन्हा दीपू जी, युवा कोंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत जी, प्रदेश महासचिव प्रिंस भट्ट जी, मेहुल प्रसाद जी , इमरान खान जी, पिया बर्मन जी, प्रदेश सचिव शादाब खान जी, लक्ष्मीकांत जी, राँची महानगर उपाध्यक्ष पंचम सिंह जी, राँची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह जी, कांके विधानसभा अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह जी, हटिया विधानसभा अध्यक्ष रवि शंकर सिंह जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ॥

Youth Jodo – Booth Jodo program was organized

इसे भी पढ़े : कोर्ट ने 17 मुसलमानों की ह’त्या के 22 आरोपियों को कर दिया बरी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here