Ranchi: दिनांक 08.01.23 को समय करीब 12:30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि देवड़ी मंदिर के पास झोपड़ीनुमा होटल में गाँजा की विक्री की जा रही है।उक्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में श्री अजय कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू एवं श्री आलोक सिंह सहायक कमांडेन्ट, एस०एस०बी० तमाड़ के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर देवड़ी मंदिर झोपड़ी नुमा होटल में छापामारी किया गया।
Ranchi :छापामारी के दौरान झोपड़ी नुमा होटल में रखे एक सफेद रंग के झोला में पादर्शी तीन प्लास्टिक में करीब 7.65 कि.ग्रा. गाँजा बरामद हुआ उक्त गाँजा के बारे में होटल मालिक वैधनाथ रवानी से उक्त गाँजा (नशीला पदार्थ) के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर इनके द्वारा किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आलोक सिंह सहायक कमांडेन्ट 26 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की जी समवाय तमाङ के कंपनी कमांडर के टंकित आवेदन के आधार पर तमाड़ थाना कांड स०- 03/23 दिनांक 08.01.23, धारा 20(6) (1) (B) NDPS Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े : धर्मगुरुओं के साथ,रक्तदान-महादान अभियान(जनवरी से मार्च) की शुरूआत



