Chief Electoral Officer रवि कुमार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 पुनरीक्षण कि

0

Chief Electoral Officer : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में अब मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 45 लाख 29 हजार 841 हो गई है। 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत मतदाताओं की संख्या में कुल 2.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले प्रारूप प्रकाशन के समय राज्य में मतदाओं की कुल संख्या 2 करोड़ 39 लाख 89 हजार 481 थी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्यभर में चले विशेष ड्राइव में कुल 5 लाख 40 हजार 360 नये मतदाता बने हैं, जिसमें करीब 96.28 प्रतिशत आवेदन ऑनलाईन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत तक इन नये मतदाताओं को नया वोटर कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, सेक्टर 2,धुर्वा स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

पुनरीक्षण अवधि में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

Chief Electoral Officer : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रविकुमार ने कहा कि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को फोकास किया गया था । पुनरीक्षण के पहले 18-19 आयु वर्ग के कुल 1,69,018 मतदाता थे जबकि अंतिम प्रारुप प्रकाशन में 18-19 आयु वर्ग के 4,33,774 मतदाता हो गये हैं। इस प्रकार पुनरीक्षण अवधि में इस आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुये 2,64,756 नये युवा मतदाता बने हैं।

पुनरीक्षण में मतदाता सूची का लिंगानुपात बढ़कर 946 हुआ

Chief Electoral Officer : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रविकुमार ने कहा कि कुल नये मतदाताओं की बात करें, तो पुरुष मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 2,37,872 है, जो लगभग 1.92 प्रतिशत है और महिला मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 3,02,406 है, जो लगभग 2.60 प्रतिशत है । वहीं पुनरीक्षण में मतदाता सूची का लिंगानुपात बढ़कर 946 हो गया है। राज्य में प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन के आलोक में 18+ आयु वर्ग के नागरिकों का अनुपात 63.06 है। EP अनुपात मतदाता जनसंख्या अनुपात के बारे में दर्शाता है, जो कि 18+ की जनसंख्या पर आधारित है। जनवरी 2023 तक अनुमानित जनसंख्या के आधार पर आदर्श EP अनुपात 63.06 है। जबकि पुनरीक्षण के पश्चात झारखण्ड का EP अनुपात 59.15 हो गया है।

त्रुटियों पर किया जा रहा है कार्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रविकुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से राज्य की मतदाता सूची में कुल 9,66,314 फोटो एक जैसे मिले हैं। साथ ही वर्तमान में कुल 19,397 डेमोग्राफिकल सिमिलर इन्ट्री विद्यमान हैं, जिसे सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुये इसकी जांच एवं सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Electoral Literacy Club की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का किया जा रहा है कार्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रविकुमार ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये Electoral Literacy Club की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है । वर्तमान में राज्य में भावी मतदाताओं के लिये 2,474 तथा युवा मतदाताओं के लिये 412 Electoral Literacy Club का गठन किया गया है। साथ ही 28,248 चुनाव पाठशाला एवं 966 वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है।

मतदाताओं को मिलेगा नये डिजाईन का फोटो मतदाता पहचान पत्र
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रविकुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में राज्य में मतदाताओं को और अधिक सुरक्षा मानकों से युक्त नये डिजाईन (लैंडस्केप) का फोटो मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : निलंबित IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) 8 महीने बाद निकली जेल से बाहर, पति अभिषेक झा पहुंचे लेने

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here