उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आज सांसद निधि एवं विधायक निधि अन्तर्गत अनुशंसित एवं स्वीकृत योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त सभगार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा सांसद निधि एवं विधायक निधि अन्तर्गत स्वीकृत एवं अपूर्ण योजनाओं तथा लम्बित डीसी विपत्रों के समायोजन की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेन्सियों यथा कार्यपालक अभियन्ता, एनआरईपी- 1, कार्यपालक अभियन्ता, एनआरईपी-2 राँची, जिला अभियन्ता, जिला परिषद् को तीन माह से अधिक अवधि के सभी अपूर्ण योजनाओं को 15 फरवरी 2023 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीडीसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 तक के लम्बित डीसी विपत्रों का शत प्रतिशत समायोजन करना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।



