सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पूजा सिंघल, अमित अग्रवाल की याचिका पर करेगा सुनवाई

0

झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. पूजा मनरेगा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आरोपी हैं और एजेंसी ने उन्हें इस साल मई में गिरफ्तार किया था और अभियोजन शिकायत दर्ज की थी। एजेंसी ने उनकी 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की थी।बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उसने जमानत याचिका दायर की। उनकी याचिका को न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की खंडपीठ ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।वहीं ईडी द्वारा गिरफ्तार कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल ने भी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को सुनवाई के लिए उनकी याचिका भी सूचीबद्ध की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here