हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की कांग्रेस कर सकती है घोषणा

0

सूत्र के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुना है। आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी।हालाँकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा अभी 5 बजे CLP की बैठक बुलाई गई है। सुखविंदर सिंह का कहना है कि आलाकमान ने क्या तय किया है उन्हें उसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि सुखविंदर 2003 में सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। सुखविंदर सिंह इस सीट से अभी तक 2007, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here