झामुमो ने लड़कर लिया है झारखण्ड ओर अधिकार भी लेकर रहेगा
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे दिन पलामू के मेदिनीनगर में कहा की विपक्ष सरकार के तीन साल के कार्यों को देखकर घबरा गया है , गरीबों का कल्याण होता देख विपक्ष परेशान हो गया है ओर सरकार को बार बार अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है ओर कई तरह के साजिश कर के सरकार को परेशान कर रहा है I मुख्यमंत्री ने जन कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए I
अगर अटल बिहारी वाजपेई ने झारखण्ड दिलाया है तो विपक्ष बताए कि आपके कितने लोगो ने कुर्बानी दी है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा कि अगर झारखंड आपके अटल बिहारी वाजपेई ने दिलाया है तो आप बताए की इसके आजादी के लिए आपके कितने नेता ओर कार्यकर्ता ने शहादत दी है I झामुमो ने लड़कर झारखण्ड लिया है और अब अपना अधिकार भी लेकर रहेंगे I मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार गांवों गांव घर घर जाकर गरीबों को योजनाओं का लाभ देने लगी है तो इनके पेट में दर्द होने लगा है I यही लोग है जो गौ पालन के नाम पर गरीब लोगो का मॉबलिंचिंग करते है लेकिन हमारी सरकार पशुधन योजना का लाभ गांव गांव तक पहुंचाने के सरकार कटिबद्ध है I
घोटाले और जुमलो वाला विपक्ष मौजूदा सरकार को कर रहा टारगेट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये विपक्ष जो मोमेंटम झारखंड घोटाला , छात्रवृत्ति घोटाला , मनरेगा घोटाला कर चुकी है और सिर्फ जुमलेबाजी करती है और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है , हम सभी को ऐसे जुमलेबाजों से बचना होगा I



