झारखण्ड में मुसलमान मुक्त कांग्रेस बनाने का आगाज़ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया ?

0

Did State President Rajesh Thakur initiate the formation of Muslim

रविवार 4 जून को झारखण्ड राज्य के 25 जिलों के अध्यक्षों की सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने निकाली , जिसमे राज्य भर के 25 जिलों से एक भी मुस्लिम अध्यक्ष का नाम सूची में नहीं है I इस सूची के आने के बाद से ही मुस्लिम समाज में रोष है ओर यह कहा जा रहा है कि ये सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है , क्या मुसलमान सिर्फ झंडा ढोने के लिए है , क्या एक भी मुसलमान कांग्रेसी अध्यक्ष पद के लायक नहीं है , यहां तक कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भी इस बात को जोड़कर कहा जा रहा है कि जहां एक और भारत जोड़ो की बात हो रही है वही मुसलमानों को पद न देकर भारत तोड़ो की साजिश भी शुरू कर दी गई है , आर इससे बीजेपी को भी आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कहें ज्यादा फायदा पहुंचने वाला है क्योंकि जब कार्यकर्ता ही खुश नहीं रहेंगे तो फिर जनता क्या खुश रहेगी I यहां तक की अब इस कदम से यह भी आंकलन लगाए जाने लगे है कि झारखंड में कांग्रेस अब इतना कमजोर हो जायेगा कि जो 18 सीटें कांग्रेस के पास झारखंड में है अब वह 4 पर भी सिमट सकती है यहां तक की शून्य सीटों की भी बात होने लगी है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ke मुख्य वोटरों में अल्पसंख्यक समाज ओर अल्पसंख्यकों में मुस्लिम समाज ही बचे है ओर अगर वह खुश नहीं तो फिर सीधा इसका फायदा बीजेपी के पाले में ही जायेगा इसलिए लोग इसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की साजिश भी बता रहे है कि वो बीजेपी को फायदा पहुंचने के लिए इस कदम को उठाए है और उन्हे शक की नजर से देख रहे है

Did State President Rajesh Thakur initiate the formation of Muslim

इसे भी पढ़े : “झारखण्ड कांग्रेस” पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here