Kerala High Court gives relief to Sunny Leone and her husband, case was filed 4 years ago on charges of cheating
बुधवार को एक्ट्रेस सनी लियोनी उर्फ़ करनजीत कौर वोहरा,उनके पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में केरल हाईकोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी.एक्ट्रेस सनी लियोनी ने उनके खिलाफ मामले को रद्द करने को लेकर याचिका दायर कर आग्रह किया था. जिसके बाद जस्टिस जियाद रहमान एए की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिका की अगली सुनवाई की तारीख तक मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश पारित किया है.बता दें कि केरल स्थित एक इवेंट मैनेजर ने आरोप लगाया था कि इवेंट में शामिल होने और परफॉर्मेंस देने के लिए सनी लियोनी को लाखों रुपये का भुगतान किया गया था.लेकिन सनी लियोनी इवेंट में अनुपस्थित रहीं. 4 वर्ष पूर्व इवेंट मैनेजर की शिकायत के आधार पर राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धारा 406, 420 और 34 के तहत कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों के कथित तौर पर उल्लंघन कर कोझीकोड में स्टेज परफॉर्मेंस नहीं करने को लेकर सनी लियोनी, उनके पति और उनके कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
Kerala High Court gives relief to Sunny Leone and her husband, case was filed 4 years ago on charges of cheating
इसे भी पढ़े : कौन है मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू?



