बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के मद्देनजर सीएम नितिश कुमार14 अक्टूबर से अब फिजिकल रैलियों में निकलेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि इस बार समय कम है तो फिजिकल और वर्चुअल, दोनों तरीके से चुनाव प्रचार किया जाएगा। नीतीश कुमार 14 तारीख से प्रतिदिन 4 फिजिकल चुनावी रैलियां करेंगे। फिर पटना आने के बाद अलग-अलग विधानसभाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। चौधरी ने बताया कि दिन बहुत छोटा हो रहा है। ऐसे में 4 से ज्यादा स•ााएं नहीं की जा सकती हैं। लेकिन पहले फेज में जितनी भी विधानसभा है, उनको जल्द कवर कर लिया जाएगा। सीएम एनडीए के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साफ किया कि बिहार (Bihar Election) में लोजपा से भाजपा का कोई मेल नहीं है। हमारा गठबंधन जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के साथ है। कोई और पार्टी शामिल नहीं है। नीतीश कुमार चार दलों के गठबंधन के नेता हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल से चुनावी सभा की शुरूआत की है। हमको बहुमत मिलेगा और नीतीश मुख्यमंत्री बनेंगे। किसी प्रकार का कोई भरम नही है। ranjana pandey



