फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, भूपेश कुमार पांड्या का निधन

0

Bhupesh Kumarबॉलीवुड फिल्म ‘विक्की डोनर’ में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने अपने ट्विटर के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दी है। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी भूपेश कुमार पांड्या के निधन पर शोक जताया है। एनएसडी ने ट्वीट कर लिखा ”विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या (पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है। एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”एनएसडी के ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने लिखा, ”भगवान भूपेश पांड्या की आत्मा को शांति प्रदान करें।”

बता दें कि हाल ही में कैंसर का इलाज करा रहे भूपेश पांड्या को आर्थिक मदद की जरूरत थी तो मनोज बाजपेयी आगे आए थे। मनोज ने एक लिंक शेयर करते हुए लिखा था, ”सभी से निवेदन है कि हमारे सहयोगी कलाकार भूपेश, जो कि एनएसडी से स्नातक हैं, उनकी मदद के लिए आगे आएं।”भूपेश ने विक्की डोनर के अलावा ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, वेब सीरीज ‘डेल्ही क्राइम’, ‘गांधी टू हिटलर’, ‘परमाणु: पोखरण की कहानी’ जैसे कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। ranjana pandey