अक्टूबर-नवंबर में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, इसे लेकर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे आगामी अक्टूबर-नवंबर महीने में स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगले महीने रेलवे मंत्रालय त्योहारी सीजन में ट्रैवल डिमांड को देखते हुए करीब 80 और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर सकता है। बता दें कि अक्टूबर-नवंबर में खास त्योहार, जैसे-नवरात्र, दीपावली, भाई दूज होंगे ऐसे में ट्रैवल डिमांड भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का ऐलान कर सकता है।बता दें कि अक्टूबर-नवंबर में जब दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा, दिवाली और छठ के बड़े त्यौहार आते हैं उस वक्त ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रेलवे ने इस स्थिति के मद्देनजर अगले 80 स्पेशल ट्रेन और चलाने की तैयारी कर रखी है। इनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनें बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली होंगी। यह सभी ट्रेनें भी विशेष श्रेणी वाली होंगी जो सभी आरक्षित कोच वाली होगी। इन ट्रेनों के जनरल कोच में भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए आरक्षण किया जाएगा।इनमें अधिकांश गैर वातानुकूलित श्रेणी (सभी दर्जे) की होगी, जो त्योहारी सीजन में आम आदमी की यात्रा में मददगार होंगी। अक्टूबर-नवंबर में उत्तर भारत में ट्रेनों में सीट को लेकर बताया जा रहा है कि रेलवे मंत्रालय ऐसे रूट पर स्पेशल ट्रेन को डिमांड के हिसाब से बढ़ा सकता है। इन ट्रेनों का ऐलान अक्टूबर में किया जा सकता है। गौरतलब है कि सितंबर में ही रेलवे ने 80 स्पेशल और 40 क्लोन ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया था।ranjana pandey



