बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election 2020) से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी लीडर उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए में वापसी हो सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुशवाहा की वापसी को लेकर बात हो गई है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग हो गए थे
सूबे में चुनाव की तारीखों का एलान नही हुआ है, लेकिन आयोग की टीम पहुंचने के काफी पहले से ही एनडीए में शामिल दल सीट शेयरिंग को लेकर एक्टिव हो गए थे. सूत्रों के मुताबिक, आरएलएसपी जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती है और अंदरखाने इससे संबंधित सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, और बस कुछ ही दिनों के भीतर इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा.गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन का हमसफर बनने की राह चुनी थी. उस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.उपेंद्र कुमार ने बिहार में आई बाढ़ और कोरोना महामारी को लेकर कहा था कि दोनों ऐसी समस्याएं हैं जिसको लेकर बिहार की जनता तंग और तबाह है. कुशवाहा ने कहा था कि ‘नीतीश कुमार 15 साल से बिहार की गद्दी पर बैठे हुए हैं और कोरोना का संकट शुरू हुआ तो अंडरग्राउंड हो गए हैं इसलिए वो अपील करते हैं कि सरेंडर करना है तो पूरी तरह करें और जनता से माफी मांग कर कुर्सी छोड़कर अलग हो जाएं.’ranjana pandey



