सिमडेगा: झारखंड सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14-15 साल की अनाथ आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि मई 2026 में पढ़ाई के बहाने उसे विधायक आवास ले जाया गया और 5 अगस्त को रांची आवास में जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने POCSO के तहत ऑनलाइन FIR आवेदन दिया है।दावा है कि घर में काम करवाते हुए दुष्कर्म हुआ, धमकी दी गई और गर्भपात भी हुआ। मामले की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।




