रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के अवसर पर राज्यवासियों, समस्त छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान भास्कर और छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।उन्होंने छठ महापर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन ‘जय छठी मईया’ और ‘जोहार’ के साथ किया।




