हजारीबाग में अनुष्का चक्रवर्ती मामले को लेकर आक्रोश,परिजनों और अधिवक्ताओं ने डिस्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर दिया

0
Anushka Chakraborty

हजारीबाग: हजारीबाग में झारखंड हाईकोर्ट की 28 वर्षीय महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में इंसाफ की मांग कर रहे गुस्साए परिजनों और अधिवक्ताओं ने डिस्रिक्ट बोर्ड चौक को जाम कर दिया, जिससे सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.22 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 में अनुष्का चक्रवर्ती का शव पंखे से लटका हुआ मिला था।मृतका के पिता सुनील चक्रवर्ती और भाई देवजीत चक्रवर्ती ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसके लिए उन्होंने अनुष्का के पति कुशाग्र रुद्र (कौशिक रुद्र) और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here