रांची:शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

0
dc manjunath bhajantri

रांची: छठ महापर्व झारखण्ड सहित पुरे देश में आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस महापर्व के सुचारु, भव्य एवं सुरक्षित आयोजन तथा लाखों छठव्रतियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए रांची जिला प्रशासन कार्य कर रही है।इसी क्रम में आज पूरी टीम के साथ डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर के प्रमुख छठ घाटों काकें डैम, हटनिया तालाब (मछली घर), चड़री तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम तथा बटन तालाब (डोरंडा)का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रत्येक घाट पर पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, संभावित चुनौतियों और आवश्यक सुधारों का जायजा लिया गया

प्रत्येक घाट पर पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, संभावित चुनौतियों और आवश्यक सुधारों का बारीकी से जायजा लिया। घाटों पर मौजूद छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान छठव्रतियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। स्पष्ट रूप से कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है और प्रशासन का दायित्व है कि व्रती बिना किसी परेशानी के अपनी आराधना पूरी कर सकें।

छठ पर्व से पूर्व सभी चिन्हित घाटों की पूर्णतः साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए

नगर निगम के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व से पूर्व सभी चिन्हित घाटों की पूर्णतः साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सीढ़ियों पर जमी काई को तत्काल हटाया जाए, डीडीटी का छिड़काव किया जाए तथा जल की स्वच्छता बनाए रखी जाए। छठ के दिनों में नगर निगम के सफाई कर्मी घाटों पर निरंतर तैनात रहें, ताकि पूजा स्थल पर किसी भी प्रकार की गंदगी जमा न हो और व्रतियों को स्वच्छ वातावरण में अर्घ्य अर्पित करने का अवसर मिले।धुर्वा डैम के निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से ध्यान दिया। तो पाया कि घाट पर जाली लग जाने से छठव्रतियों के आने-जाने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए आवागमन बाधित होने का संभावना भी है। इसको देखते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया, संपूर्ण घाट क्षेत्र की सघन साफ-सफाई करवाई जाए, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अर्घ्य देने के पश्चात महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अस्थायी कपड़ा चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी निर्देश दिया गया कि वे घाट पर सुरक्षा एवं आपात व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखें।

किसी भी छठव्रती या अर्घ्य देने वाले श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश

सभी संबंधित विभागों नगर निगम, भवन निर्माण एवं अन्य एजेंसियों—को निर्देश दिए कि छठ घाटों पर निर्धारित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो जाएं। किसी भी छठव्रती या अर्घ्य देने वाले श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने सभी अधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जतरा मेला की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा

इसके अतिरिक्त बारह पड़हा जतरा पूजा समिति, मिसिर गोंदा, काकें रोड भी पहुंचा। वहां जतरा मेला की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को तत्काल अतिक्रमण हटाने और मार्ग को निर्बाध बनाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई कठिनाई न हो।

सभी छठ महापर्व समिति के सदस्य जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि यह महापर्व सुचारु, सुरक्षित एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके

छठ पूजा समितियों के सदस्यों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी छठ महापर्व समिति के सदस्य जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि यह महापर्व सुचारु, सुरक्षित एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन और समितियों के बीच बेहतर समन्वय से ही छठव्रतियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा और पर्व सफलतापूर्वक संपादित हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here