नवमी पर कन्या पूजन में शामिल हुए संजय सेठ , सी पी सिंह ,1100 कन्याओं का पूजन किया

0
Sanjay seth
Sanjay seth

रांची: महानवमी के पावन अवसर पर सांसद संजय सेठ ने किशोरगंज, शिवशक्तिनगर, हरमू में नूतन वीणा छात्र संघ कन्या पूजन समिति द्वारा आयोजित मातृ शक्ति कन्या पूजन महोत्सव में सहभागिता कर 1100 कन्याओं का पूजन किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संजय सेठ ने कहा,नारी शक्ति के सम्मान, संस्कारों के संरक्षण और बेटियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी है। माँ दुर्गा से सभी कन्याओं के सुखद, उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर रांची के विधायक सी.पी. सिंह, मुकेश गुप्ता, श्रीमती सविता नन्द सोनी, श्रीमती बबली सोनी एवं एस.पी. सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here