IIIT रांची: छात्र सुसाइड मामले में तीसरे दिन भी निदेशक के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन जारी

0
iit ranchi

रांची: इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डोनेशिया टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल परिसर में छात्र आदित्य कुमार की मौत के बाद लगातार तीसरे दिन भी छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद छात्र बेहद आक्रोशित हैं और संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल के बाहर तिरपाल लगाकर रात भी धरनास्थल पर ही गुजारी है।छात्रों का आरोप है कि जब आदित्य को फंदे से उतारा गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। लेकिन हॉस्टल की लिफ्ट खराब होने के कारण उसे सीढ़ियों से नीचे लाना पड़ा।मौके पर मौजूद एंबुलेंस की चाबी ढूंढने में 15 से 20 मिनट बर्बाद हो गए। एंबुलेंस में न तो ड्राइवर था, न ऑक्सीजन सिलेंडर और न ही कोई आपातकालीन मेडिकल किट मौजूद थी।छात्र संस्थान की लचर व्यवस्था से परेशान हैं। उनका कहना है कि सालाना ₹4 लाख फीस देने के बावजूद हॉस्टल में अनियमित बिजली, खराब भोजन, पेयजल की कमी और सुरक्षा में भारी कुप्रबंधन है।छात्रों के अनुसार, इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद निदेशक 14 घंटे बाद मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here