दिल्ली में इमारत गिरने पर राहुल गाँधी :छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर

0
rahul gandhi

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच 6 सितंबर 2026 को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन (मोती बाग) इलाके में एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई।अब तक मलबे से 6 लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और उनका इलाज एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इस हादसे में 1 व्यक्ति (छात्र) की मौत की भी पुष्टि हुई है।यह 5 मंजिला इमारत एक बॉयज़ पीजी (PG) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के साउथ कैंपस के कई छात्र रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार,घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। मलबे के नीचे अभी भी कई अन्य छात्रों के फंसे होने की आशंका है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह पर पहुंचीं।

राहुल गाँधी ने कहा,दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं।मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था – अब हालात जानलेवा हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here